यदि आप भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए shiv aarti पढ़ना चाहते है तो आप यहाँ पढ़ सकते हैं | यहां आपकी सहयता के लिए शिव जी की आरती shiv aarti lyrics में लिखी गई है जो शांत मन के साथ, अपने आप को प्रभु के चरणों में समर्पित करते हुए पढ़ने से निश्चित ही धन धान्य, कीर्ति में बढ़ोतरी होती है तथा मन शांत रहता है |

shiv aarti lyrics-ओम जय शिव ओंकारा
जय शिव ओंकारा ॐ जय शिव ओंकारा ।
ब्रह्मा विष्णु सदा शिव अर्द्धांगी धारा ॥
॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥
एकानन चतुरानन पंचानन राजे ।
हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे ॥
॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥
दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे ।
त्रिगुण रूपनिरखता त्रिभुवन जन मोहे ॥
॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥
अक्षमाला बनमाला रुण्डमाला धारी।
चंदन मृगमद सोहै भाले शशिधारी ॥
॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे ।
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे ॥
॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥
कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता ।
जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता ॥
॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका ।
प्रणवाक्षर मध्ये ये तीनों एका ॥
॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥
काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रह्मचारी ।
नित उठि भोग लगावत महिमा अति भारी ॥
॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥
त्रिगुण शिवजीकी आरती जो कोई नर गावे ।
कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे ॥
॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥
सावन मास में भोलेनाथ की पूजा करने से क्या फल मिलता हैं ?
सावन मास 2023 इस साल एक नहीं दो महीने का होगा,इस वार सावन मास का हर दिन अपने आप में खास है। इस महीने में सोमवार से रविवार, हर दिन शिव की पूजा का अपना अलग महत्व है। यहां हम आपको हर दिन की पूजा के महत्व के बारे में बताएंगे |
- रविवार को की गई भोलेनाथ पूजा से पाप का नाश होता है।
- सोमवार को भोलेनाथ पूजा करने से धन धान्य में वृद्धि होती है।
- मंगलवार को की गई भोलेनाथ पूजा से बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त होता है और रोगों का नाश होता है।
- बुधवार को भोलेनाथ पूजा करने से पुत्र की प्राप्ति होती है।
- गुरुवार को भोलेनाथ पूजा करने से लंबी उम्र मिलती है।
- शुक्रवार और शनिवार को की गई भोलेनाथ पूजा से अपना जीवन सुखमय जीने के लिए हर तरह के सुखों की प्राप्ति होती है।